अग्निकांड पीड़ित पत्रकार के घर पहुंचा एनयूजे उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल
आर्थिक सहायता व घरेलू सामान मुहैया कराया
दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)। दिनेशपुर के पत्रकार प्रकाश अधिकारी के घर में गत दिवस हुए गैस सिलंेडर में हुए रिसाव से आग लगने के कारण उनका काफी घरेलू सामान जल गया था, घटना की सूचना मिलते ही आज नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती दया जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिनेशपुर के बसंतीपुर गांव में प्रकाश अधिकारी के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के इमरजेंसी रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता और घरेलू जरूरत का सामान प्रदान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आगे भी जो भी सहायता की जरूरत होगी, मुहैया करायी जायेगी ताकि परिवार को बच्चों के पठन-पाठन आदि में कोई समस्याओं का सामना न करना पड़े। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर कार्य करता रहता है। अभी हाल ही मंेे हरिद्वार के एक पत्रकार जो गंभीर रूप से बीमार हैं और जौलीग्रान्ट में भर्ती हैं, उनके इलाज के लिए भी 51 हजार की राशि एनयूजे ने प्रदान की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, फीस आदि में कोई दिक्कत ना आये।
दिनेशपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार एवं स्वराजपाल सिंह, हरिद्वार इकाई के महासचिव मुकेश कुमार सूर्या तथा हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार पं. रामेश्वर शर्मा शामिल रहे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
