जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री द्वारा लिखित”वास्तु विद्या”पुस्तक का आज नन्हीं समाज सेविका , द मोस्ट इंस्पायरिंग गर्ल ऑफ़ अर्थ रिशिका बिश्नोई के कर कमलों द्वारा किया गया। लेखक ने वास्तु विद्या पुस्तक में वास्तु के आन्तरिक और बाहरी प्रभावों को बड़ा बारिकी से सरल भाषा में लिखा है, इस पुस्तक का अध्ययन कर व्यक्ति बीना किसी तोड़ फोड़ किए अपने घर के वास्तु दोषों को निवारण कर सकता है । लेखक का वास्तु विद्या पुस्तक लिखने के पीछे मुख्य उद्देश्य भवन सुधार लो भव सुधर जायेगा के आधार पर देश के हर नागरिक को वास्तु के वैज्ञानिक आधार एवम उसके महत्त्व को समझाना। वास्तु उसके जीवन में किस प्रकार से आर्थिक सामाजिक और शिक्षा को प्रभावित करता है। वास्तु से हम हमारे जीवन को किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं।ज्ञात रहे लेखक डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री बीना किसी तोड़ फोड़ किए वास्तु दोष निवारण में सिद्ध हस्त है। उनकी द्वारा लिखित वास्तु विद्या पुस्तक के प्रकाशन से पूर्व वास्तु विषय को लेकर चार पुस्तके लिख चुके हैं उन चारों पुस्तकों की अपार सफलता के बाद उनकी यह पांचवी पुस्तक है जिसका पब्लिकेशन वास्तु सॉल्यूशंस द्वारा किया गया है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
