डॉ सैय्यद खालिद कैस को रशियन स्पेस एजेंसी जियोस्कैन द्वारा अद्भुत सम्मान मिलने पर देश भर में हर्ष का माहौल
पुणे। भारत के भोपाल निवासी प्रेसिडेंट, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, आर टी आई, मानव अधिकार कार्यकर्ता, अध्यक्ष: वर्ल्ड जर्नलिस्ट्स कौंसिल, तथा देश भर से प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं के स्वामी, प्रकाशक, सम्पादक डॉक्टर सैयद खालिद कैस को रशियन स्पेस एजेंसी द्वारा अद्भुत सम्मान दिया गया है।
इस आशय की जानकारी विश्व शांति दूत डॉ सुधीर तारे ने दी और डॉ सैयद खालिद कैस का अभिनंदन और शुभकामनाएँ प्रेषित की।
गौरतलब हो कि रशियन स्पेस एजेंसी जियो स्कैन द्वारा, ईस्वी 2025 में, वोस्तोच्नी कॉस्मोड्रोम से, सोयुझ रॉकेट 2.1b से, सैटेलाइट 239 अल्फेरोव अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा और उसमें विश्व के चुनिन्दा प्रतिभासंपन्न व्यक्तियों का नाम परिचय फोटो अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, उन चुनिन्दा गणमान्य प्रतिभावान व्यक्तियों में भारत के एडवोकेट डॉ सैयद खालिद कैस का नाम शामिल है। रशियन स्पेस एजेन्सी ने बोर्डिंग टिकट और सर्टिफिकेट भी जारी किया।
ज्ञातव्य हो कि डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30वर्ष से अधिक समय से सेवारत हैं। श्री कैस राष्ट्रीय हिन्दी मासिक ” द क्यूरी.” “कहकशां-ए-हिन्द” राष्ट्रीय मासिक “कायनात टुडे” सहित पुस्तक के लेखक “सूचना के सारथी” और “लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ लहू-लुहान” एवं “खबरें आजतक लाइव न्यूज सहित NDTV-18 लाईव न्यूज के भी स्वामी हैं। वह आर टी आई एक्टिविस्ट्स काउन्सिल ऑफ इंडिया सहित आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
