27 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में होगा भाईचारा एकता मंच का भव्य समारोह – के पी गंगवार
कार्यक्रम में पहुंचने वाली हर महिला का होगा अंग वस्त्र देकर सम्मान
रुद्रपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईचारा एकता मंच का भव्य वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह 27 अक्टूबर दिन रविवार को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में होगा जिसमें पहुंचने वाली हर महिला कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचवा वार्षिक उत्सव और पटेल जयंती सम्मान समारोह अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा जिसमें शहर के तमाम जनप्रतिनिधियों के अलावा बाहर से भी प्रतिनिधि गण शामिल होंगे कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। संगठन के कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव ने भाईचारा एकता मंच के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को समय से अंबेडकर पार्क पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
