एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस का अवैध नशा तथा नशा तस्करों पर कड़े प्रहार लगातार जारी
एसएसपी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिन क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने की सूचनाओं प्राप्त होती है विशेष कर उन स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से स्थान को चिन्हित कर विनष्टीकरण करने की कार्रवाई की जाए।
एसएसपी महोदय के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा जनपद में करीब 15 हजार लीटर के करीब लाहन( अवैध कच्ची शराब बनाने का माल) किया गया नष्ट ।
आज दिनाँक 23/10/2024 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर के निर्देशानुसार उक्त आदेशों के क्रम में थाना दिनेशपुर तथा थाना नानकमत्ता क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही में अवैध कच्ची शराब खाम को मौके पर नष्ट किया गया शराब बनाने के उपकरण को भी मौके पर नष्ट किया गया तथा मौके पर लगभग 15000 लीटर लहन को नष्ट किया गया।
एसएसपी महोदय द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि अवैध कच्ची शराब की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
