संगठन में बदलाव कर रंजीत कुमार को बनाया गया केंद्रीय महामंत्री
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की कार्यालय में हुई मासिक बैठक में भाईचारा एकता मंच के वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए संगठन के पदाधिकारीगणो को जिम्मेदारी दी गई वहीं संगठन में बदलाव करते हुए रंजीत कुमार को केंद्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि भाईचारा एकता मंच का वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह अंबेडकर पार्क में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 27 अक्टूबर दिन रविवार को होगा जिसमें 2500 महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया जाएगा संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए काम करने को कहा गया। वहीं संगठन में बदलाव करते हुए संपादक रंजीत कुमार को केंद्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया बैठक की अध्यक्षता संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने की बैठक में मुख्य रूप से स्वामी आधार श्रीवास्तव, रामपाल सिंह रंजीत कुमार बबलू Anchor भगवान दास गंगवार, सुमन पंत,शील चौधरी, आरती मौर्य, राधा कृष्ण, शकुंतला गंगवार, गीता देवी,सुनीता,आशा मुंजाल, सुनीता गिरी,सुख बसु,,मोनिका आदि मौजूद रहे

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
