अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड रूद्रपुर, पीसी पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया द्वारा संज्ञान में आया है कि गुलरभोज डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है एवं सांय 4 बजे डैम के गेट खोले जाएंगे। जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि वर्तमान में जलाशय का स्तर सामान्य है, विगत दिवस से हो रही मूसलाधार बारिश के दृष्टिगत बौर जलाशय के स्तर को मानक के अनुसार सीमित रखने हेतु सुबह से ही जल निकासी की जा रही है। वर्तमान में बौर एवं भाखड़ा नदी में लगभग 1500 क्यूसेक पानी जलाशय में आ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जलाशय का स्तर 788.20 फीट है, जबकि जलाशय का वार्निंग लेवल 795.00 फीट है। जलाशय के स्तर को सीमित करने हेतु 1200 क्यूसेक पानी की निकासी बौर स्पिलवे से की जा रही है।
अधिशासी अभियंता पांडे ने कहा कि जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा हो रही है। जिसको देखते हुए बौर स्पिलवे से जल निकासी को बढ़ाए जाने की आवश्यकता होगी, साथ ही यह भी बताया कि बौर स्पिलवे से छोड़े जाने वाला पानी बौर नदी में छोड़ा जाता है, जो केलाखेड़ा होते हुए उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर की सीमा में प्रवेश करता है, जिससे गदरपुर या रूद्रपुर शहर में जलभराव की कोई संभावना नहीं है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
