एसएसपी ऊधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशन में अराजक तत्वों पर ऊधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
रुद्रपुर क्षेत्र में तलवारें लहराकर मारपीट कर समाज में दशहत फैलाने वाले तीन आरोपियों को ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रुद्रपुर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 03 तलवारें की बरामद।
दिनांक 19-7-2024 को वादीनी मुकदमा श्रीमती सीमा पत्नी विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 24 रम्पुरा थाना रुद्रपुर द्वारा तहरीर दी कि दिनांक 15-7-2024 को उसके लड़के आयुष का रम्पुरा निवासी विवेक पुत्र पप्पू से झगड़ा हो गया था उसके बाद पप्पू तथा उसके अन्य भाईयों के द्वारा तलवारों से लैस होकर उसके घर आकर उससे मारपीट की गई उक्त संबंध में कोतवाली रुद्रपुर पर मुकदमा एफआईआर संख्या 372-2024 धारा 115(3), 191(2), 191(3),324(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में अभियुक्तगणों के तलवारें लहराने तथा पेट्रोल पंप मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा समाज में दशहत फैलाकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले उक्त व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये थे जिसके अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर, श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन एंव पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 20-7-2024 को प्रभारी चौकी रम्पुरा उ0नि0 नवीन बुधानी द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त पप्पू पुत्र जयनारायण, अभियुक्त रवि उर्फ मक्खन पुत्र जयनारायण, अभियुक्त अनिल पुत्र जयनारायण को ठंडी सड़क BHEL के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशादेही पर मोरचरी के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त तलवारें भी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई। अभियुक्तगणों को मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
