ऊधम सिंह नगर पुलिस ने मंदिरों से सोने चांदी के आभूषणों को चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का किया खुलासा।
मंदिर में चोरी के बाद सुनार की मदद से आभूषणों को गला देते थे आरोपी।
गदरपुर क्षेत्र से चोरी किये गये आभूषणों के साथ 02 चोर तथा सुनार को दिल्ली से किया गिरफ्तार।
घटना कारित करने के उपरान्त भागने हेतु चुराई गयी मोटरसाईकिल भी बरामद।
एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 1500 रुपए के ईनाम की घोषणा।
दिनांक 08.07.2024 को वादी मुकदमा श्री लेखराज भुड्डी पुत्र स्व0 श्री खान चन्द कोषाध्यक्ष, सनातन धर्म मन्दिर सभा गदरपुर, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंह नगर द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र बावत दि0 07.07.2024 को रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा बुधबाजार स्थित सनातन मन्दिर से चाँदी के छत्र , चाँदी का मुकुट तथा बांसुरी चोरी कर ली गयी बावत दाखिल की गयी दाखिला तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO 204/2024 धारा-331(4)/305(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
धार्मिक स्थल पर चोरी की सनसनीखेज घटना होने तथा घटना धार्मिक आस्था से जुडी होने के कारण उसकी संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा संबन्धित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध रूद्रपुर, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण थाना गदरपुर की 01 तथा एस.ओ.जी. की 01 टीम गठित की गयी । उक्त संयुक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के कुशल नेतृत्व मे तत्काल घटनास्थल तथा घटना के संदिग्धो के रूट के आसपास लगे लगभग 600 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन, कर सुरागरसी पतारसी तथा मुखबिर मामूर किये गये उक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.07.2024 को सुरागरसी पतारसी करते हुए चोरी की घटना मे सीसीटीवी मे कैद हुए विभिन्न सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालकर मुखबिर तन्त्र से तस्दीक कराकर फुटेज का पीछा करते रोहिणी दिल्ली क्षेत्र मे चोरी की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तो (1) त्रिलोक सिंह उर्फ शोले पुत्र तीरथ सिंह निवासी चन्दन विहार टी0 ब्लाक मकान नम्बर 251 थाना निहाल विहार निलौठी दिल्ली (2) रंजीत सिंह उर्फ बोधे पुत्र मिर्चा सिंह निवासी मकान संख्या बी/71 जे0टी0बी0 कालोनी सेक्टर 23 थाना निहाल विहार रोहिणी दिल्ली को पकड लिया । पूछताछ करने पर अभियुक्त त्रिलोक सिह द्वारा बताया कि जब मै टिहरी जेल बन्द था तो उसी जेल बन्द कुलवन्तसिह उर्फ राजू पुत्र बलवन्त सिह निवासी खेमपुर थाना गदरपुर ने मुझे बुधबाजार मन्दिर के बारे मे बताया था यह बात मैने अपने साथी रंजीत सिह को बतायी तब मैने अपने साथ मे दिनांक 07/08-07.2024 की रात्रि मे हमने पहले बुधबाजार सनातन मन्दिर से 04 छोटे बडे चाँदी के छत्र तथा एक बाँसुरी चुरायी थी उसके बाद हमने मंदिर के बाये गली में दुकान के समाने खडी प्लेटिना मोटर साईकिल भी चुरायी थी जिसको हमने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पीछे झाडिय़ो में छिपा कर रखी है तथा एक चांदी की बासुरी भी मेरे द्वारा उसके दो टुकडे करकर वही मोटर साईकिल के पास छिपा रखा है तथा चाँदी के छत्र हमने दिल्ली के ही ज्वैलर्स को बेच दिया है । जिन्हे हम बरामद करवा सकते है अभियुक्त त्रिलोक सिह उर्फ शोले की निशादेही पर चोरी के के चार छोटे बडे सफेद धातु के छत्र ज्वैलर्स तरुण गर्ग पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी हाउस न0 27/16 पंजाबी बाग, थाना पंजाबी बाग दिल्ली ईस्ट हाल दुकानदार तरुण ज्वैलर्स दिल्ली के कब्जे से बरामद किये गये । तथा दिनांक 15.07.2024 को अभियुक्तगण की निशादेही पर रेलवे स्टेशन रूद्रपुर की पीछे की झाडियो से चोरी की प्लेटिना मोटरसाईकिल UK 06W-2810 तथा चाँदी की बांसुरी के दो टुकडे बरामद किये गये । बरामद मोटरसाईकिल के संबन्ध मे दिनांक 13.07.2024 को वादी मुकदमा श्री आकाश कुमार भारद्वाज पुत्र विनय कुमार निवासी बराखेडा हाल बुध बाजार गदरपुर की तहरीर पर थाना गदरपुर पर FIR NO 208/2024 U/S 303(2) BNS का अभियोग किया गया है। अभियुक्तगणो इनके संबन्धित जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्तो का पूर्व मे भी उत्तराखण्ड तथा अन्य राज्यो आपराधिक इतिहास होना ज्ञात हुआ है जो DCRB तथा NCRB से संकलित किया जा रहा है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो का विवऱण —
1. त्रिलोक सिंह उर्फ शोले पुत्र तीरथ सिंह निवासी चन्दन विहार टी0 ब्लाक मकान नम्बर 251 थाना निहाल विहार निलौठी दिल्ली
2. रंजीत सिंह उर्फ बोधे पुत्र मिर्चा सिंह निवासी मकान संख्या बी/71 जे0टी0बी0 कालोनी सेक्टर 23 थाना विजय विहार रोहिणी दिल्ली
3. तरुण गर्ग पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी हाउस न0 27/16 पंजाबी बाग, थाना पंजाबी बाग दिल्ली ईस्ट हाल दुकानदार तरुण ज्वैलर्स दिल्ली
बरामदगी का विवरण—
1.चाँदी के छोटे बडे छत्र—04
2. प्लेटिना मोटरसाईकिल UK 06W-2810—01
3. चाँदी की बांसुरी के दो टुकडे.
आपराधिक इतिहास—त्रिलोक सिह उर्फ शोले
1. FIR NO –419/2014 U/S 457/380/411/34 IPC थाना मैना, दिल्ली
2. FIR NO –559/2015 U/S 380/411/506/34 IPC थाना भजनपुरा दिल्ली
3. FIR NO –254/2020 U/S 379/411/34 IPC थाना सराय रोहिल्ला दिल्ली
4. FIR NO –715/2022 U/S 457/380/411/34 IPC थाना खयाला दिल्ली
5. FIR NO –81/2023 U/S 380/411/454 IPC थाना छत्ता, आगरा
6. FIR NO –26/2024 U/S 380/411/454 IPC थाना मुनि की रेती टिहरी
7. FIR NO –204/2024 U/S 331(4)/305(4) भा0न्या0स0 थाना गदरपुर
8. FIR NO 208/2024 U/S 303(2) BNS थाना गदरपुर
आपराधिक इतिहास अभियुकत रंजीत सिह उर्फ बोधा –
1. FIR NO –116/2009 U/S 458/380/411/34 IPC थाना पांडव नगर दिल्ली ।
2. FIR NO –204/2024 U/S 331(4)/305(4) BNS थाना गदरपुर
3. FIR NO 208/2024 U/S 303(2) BNS थाना गदरपुर

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
