उत्तराखंड के जिला (उधम सिंह नगर) के रुद्रपुर मे आया इतिहास का प्रथम “बुद्धम मार्शल आर्ट्स” चैंपियनशिप का मैडल।
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी मे हुआ इतिहास का प्रथम “बुद्धम मार्शल आर्ट्स” चैंपियनशिप जिसकी शुरुआत भारत से ही हुई और एक साल के अंदर ही पहला राष्ट्रीय चैंपियनशिप ग्रैंडमास्टर शैलेश तिवारी जो कि यूट्यूबर होने के साथ-साथ “बुद्धम मार्शल आर्ट्स ” के निर्माता भी है, उनके द्वारा करवाया गया जिसमे भारतवर्ष के अनेको राज्यो के कोचेस और उनके स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
उत्तराखंड शहर रुद्रपुर के मृणमय मंडल जो कि मार्शल आर्टिस्ट होने के साथ जादूगर भी है एवम वो (ओ.एम. जी. विश्व रिकॉर्ड धारक जादूगर देबाशीष मंडल के सुपुत्र है) इस खेल मे हिस्सा लिया और इस चैंपियनशिप मे “ब्रोनज़ मैडल” फाइट इन सीनियर केटेगरी मे एवं “सिल्वर मैडल” वेपेंस मे जीता, साथ ही साथ आप को बेस्ट जूरी और बेस्ट इवेंट मैनेजर का मोमेंटो से भी सम्मनित किया। मृण्मय मंडल “बुद्धम मार्शल आर्ट्स” के जिला अध्यक्ष भी है, 1 साल की ट्रैनिंग के बाद ही उन्हे एलिजिबलिटी मिल गयी थी और सबसे कम उम्र मे मार्शल आर्ट सिखाने का लाइसेंस भी मिल गया था। आपने इस चैंपियनशिप् के पहले भी राष्ट्रीय चैंपियन मे वेपेंस मे “गोल्ड मैडल” प्राप्त किया है।
इस प्रथम चैंपियनशिप मे संपूर्ण भारतवर्ष से 60 खिलाडियों ने हिस्सा लिया और लाजबाब फाइट, डेमो और प्रोनत का प्रदर्शन किया।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
