रुद्रपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल क्षेत्र द्वारा आज रुद्रपुर में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कल 5 जून, 2023 को “अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस” के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने बताया कि कल सुबह 11:00 बजे से रुद्रपुर के यूनिटी लॉ कॉलेज में पर्यावरण को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण को लेकर संवैधानिक प्रावधानों के अलावा अंतरराष्ट्रीय संधि तथा भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता पैदा की जाएगी।
इसमें कई श्रेणी में प्रतियोगिता भी होगा जिसमें विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप मेडल दिया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी होगा। वहीं इस संवाददाता सम्मेलन में यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ कुंदन सिंह राठौर ने कहा कि पर्यावरण आज एक देश या एक महाद्वीप की समस्या नहीं है बल्कि पूरे विश्व के लिए यह एक गंभीर चुनौती बन चुका है। जल, जमीन, जंगल,जानवर -सभी का अस्तित्व आज संकट में है और इसलिए हमें प्रकृति के साथ-साथ सहअस्तित्व की भावना, जो कि भारत की पुरातन सभ्यता का अभिन्न अंग है, उसे अपनाना होगा।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
