AHTU ऊधम सिंह नगर से ऑपरेशन स्माइल टीम ने लौटाई एक साथ तीन घरों पर मुस्कान
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं प्रचार- प्रसार हेतु प्रदेश भर में दिनांक 01.05.2024 से दिनांक 30.06.2024 तक दो माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम के दिशा- निर्देशन मे एवं प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनीट के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा आज दिनाँक 20/05/2024 को बहुत प्रयास करने के उपरांत ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा क्रम स0 -64 में दर्ज गुमसुदा राजरानी पत्नी सुरेश कुमार निवासी वार्ड न-४ बंडीय थाना किच्छा व क्रम स- 94 गुमशुदा अंजू पत्नी रमेश राम थाना ट्राजिट कैम्प व क्रम स -107 झरना निवासी जगतपूरा थाना ट्राजिट कैम्प को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया वह परिजन गुमसुदा को सुरक्षित पाकर बहुत खुश हुए और ऑपरेशन स्माईल टीम का बहुत -बहुत आभार प्रकट किया।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
