रुद्रपुर। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक एवं जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सक्सेना की मौजूदगी में आज जनपद उधमसिंहनगर रुद्रपुर महानगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें ‘वर्ल्ड मीडिया न्यूज़’ एवं ‘फ्यूचर टी.वी.’ समाचार पत्र के संपादक शुभोधुती कुमार मंडल को अध्यक्ष तथा पंखुड़ी पत्रिका के संपादक विजय बत्रा को महामंत्री मनोनीत किया गया।
इस दौरान दीपांकर सरकार, शेखर हालदार, महबूब, किशोर, तरुण, रामपाल समेत कई पत्रकारों ने पर्वतीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक पत्रकार शादाब हुसैन आदि अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यकारिणी गठन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उधमसिंहनगर जिले में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पत्रकारों कई समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लिया जायेगा। उन्होंने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
