रूद्रपुर 17 अप्रैल, 2024 – सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व व्यय प्रेक्षक टी शंकर ने बेवकास्टिंग कन्ट्रोल कक्ष में बेवकास्टिंग ड्राइरन का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि जनपद के 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों की बेवकास्टिंग होनी है। सभी बूथों पर बेव कैमरे इस तरह से लगाये जाये कि मतदान की पूर्ण प्रक्रिया दिखे परन्तु मतदान की गोपनीयता बनी रहे।
उन्होने कहा कि 50 प्रतिशत बूथों के मतदान प्रक्रिया पर बेवकास्टिंग के माध्यम से सीधे भारत निर्वाचन के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की भी सीधी नजर रहेगी। इसलिए सावधानी के साथ व सही जगह कैमरे स्थापित किया जाये।
इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण अभिषेक रूहेला आदि मौजूद थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
