छात्र-छात्राओं ने इंडियन कल्चर वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति को जीवित रखने की कोशिश करते हुए आध्यात्मिक धार्मिक का संदेश दिया।

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित ‘इण्डियन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल’ के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत विद्यार्थियों ने ऐसा धमाल मचाया कि उपस्थित गणमान्य अतिधि व अभिभावक अभिभूत हो गए, विद्यालय का वार्षिक समारोह धूम-धाम से आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्म श्री लवराज सिंह धर्मशक्त सात बार विजेता, विद्यालय के प्रबन्धक देवाशीष मंडल एंव प्रधानाचार्य प्रदीप शाहा कार्यक्रम अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, जिला संयुक्त मंत्री हेमलाल अधिकारी के द्वारा द्वीपू, प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, सरस्वती बंदना, एंव अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप शाहा ने विद्यालय की उपलब्धियो को विस्तार से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति को दर्शाते और हमारे देश पर मर मिटने वाले वीरो को याद करते हुए देश भक्ति गीत तथा कुछ साल पहले जूझ रहे कोरोना वायरस से व्यक्ति, डॉक्टर पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग होने के कारण बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव, बच्चियों की सुरक्षा को लेकर तथा अनाथ बच्चों पर दिल छू लेने वाली प्रस्तुति देकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बच्च्चों ने सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए कुमाउनी न्हत्य, पंजाबी न्नृत्य, राजस्थानी नृत्य, बाँग्ला नृत्य, शिव नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य तथा नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति से अभिभावको का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री लवराज धर्मशक्तू तथा अतिथि विशिष्ट नीलिमा राय, मिनती रानी, प्रेमा विश्वास, निखिल भारती, ईशु भारती, मृण्मोय मंडल आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रूपेश कुमार सिंह, बाबू मजूमदार, मोहन चंद उपाध्याय, के के दास, संजय कुमार पाल, सुमित राय, रितू राय, मुकेश चन्द्र मंडल, ज्योर्तिमय विश्वास, देव राय, हीरा मोहन मंडल, मंगल विश्वास आदि उपस्थित थे। इस दौरान एक मैजिक शो गृष्मोय मंडल द्वारा दिखाया गया। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधक देवाशीष मंडल ने सभी छात्र-छात्राओं, अतिथियों तथा अभिभावकों को धन्यवाद देकर समारोह को समाप्त किया। इस दौरान केवल कृष्ण भारती, अरुणा बैरागी, गोपाल सिंह पटवाल, अमित गहलौत संजय पाल, हेमलता शाहा, अदिति शाहा, आदित्य शाहा, हेमा, सचिन मंडल, राजकुमार, राजीव कुमार, संगीता, महेन्द्र गंगवार, रीता देवी, मालीना विश्वास रचनावती चन्द्रवती, राजकुमारी, विद्यालय शिक्षक, नेहा भारती, रीना प्रिया गुप्ता, विश्वास, गौरी, दीपा हाल्दार बिन्टी, दीया विश्वास, रीना विश्वास, प्रिया राय, मोहिनी, ममता, खुशी, शिवानी, सरोज, ज्योति रेनू, प्रकाश सिंह, कल्याणी, नीलम आदि मौजूल थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901

