रूद्रपुर। 01 दिसम्बर 2023, जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट की एरोड्रम एवं एयरफील्ड इनवायरमंटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निदेशक विमाननपत्तन भाविप्रा पंतनगर एयरपोर्ट सुमित सक्सेना ने बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास सुरक्षा के दृष्टिगत बड़े पेड़ों की कटाई-छटाई, झाड़ियो की सफाई एवं हिंसक जंगली जानवरों की आवश्यकता है। जिसपर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीम लगाकर पेड़ों की कटाई-छटाई करें एवं जंगली जानवरों को पिंजरा लगाकर पकड़कर अन्यत्र जंगलों में छोड़े ताकि एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की दुर्घटना की सम्भावना न रहे। उन्होने एयरपोर्ट में जल भराव की निकासी हेतु एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को दिये। निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट के आस-पास की कालोनियों में अनाधिकृत मांस की दुकाने खोली गयी है जिनके द्वारा अनावश्यक मांस के टुकड़े इधर-उधर फेके जाते है जिससे कि चील, कौएं मंडराते रहते है, जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिसपर जिलाधिकारी ने पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट के आस-पास की कालोनियों में निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर मांस की दुकानों को हटवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट की सुरक्षा की दृष्टिगत एक प्लाटून पीएसी कर्मियों को लगवाये।
बैठक में निदेशक विमानपत्तन भाविप्रा पंतनगर एयरपोर्ट सुमित सक्सेना, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, एसीएमओ डा0 एसपी सिंह, सहायक प्रबन्धक संचार पंतनगर एयरपोर्ट एसएस प्रसाद सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
