35वें दीक्षांत समारोह में पदक एवं अवार्ड से सम्मानित हुए विद्यार्थी
पंतनगर। 7 नवम्बर 2023, पंतनगर विश्वविद्यालय में आज आयोजित हुए 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। इस अवसर पर नेहा बिष्ट को सर्वोत्तम स्नातक होने के नाते कुलाधिपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के अतिरिक्त 11 विद्यार्थियों को कुलपति के स्वर्ण पदक प्रदान किये गये, जिनमें पारखी श्रीवास्तव, हर्षित पांडे, श्रेया जैन, रितिक गोयल, भानु लोहानी, अमृता शुक्ला, पल्लवी ठुकराल, दीपशिखा चैधरी, मल्लिका त्रिपाठी, चित्रा परिहार एवं योगिता मारकाना सम्मिलित थे। कुलपति के रजत पदक 11 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें अभिषेक कुमार सैनी, अंकित शर्मा, आकाश रावत, आरुषि भारद्वाज, सौम्या उप्रेती, आकाश बृजवासी, अंजलि कुकरेती, प्रेरणा पखावाल, मेघना सरकार, वैशाली श्री एवं वैभवी बर्थवाल सम्मलित थे तथा कुलपति के कांस्य पदक 10 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें आकांक्षा सैनी, अंजलि पांडे, स्तुति उपाध्याय, महक महर, आशुतोष चटर्जी, जिज्ञासा नायक, तमन्ना बर्तवाल, कामाक्षी कांडपाल, हर्षिता पांडे एवं मयंक बारडोला सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरणा पखवाल को सरस्वती पांडा अवार्ड, ज्योत्सना फर्तियाल को श्रीमती नागम्मा शांता बाई अवार्ड, मल्लिका त्रिपाठी को डा. राम षिरोमणि तिवारी अवार्ड एवं चैधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार तथा मेघना सरकार को चैधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभाग पुरस्कार, संजय कुमार राठौर को पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड से, श्री विवेक नेगी एवं डा. हिमानी पंत को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से सम्मानित किया गया।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
