जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।
आज दिनांक 31.10.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय गरिमामई उपस्थिति में पुलिस लाईन रुद्रपुर में अ0उ0नि0 दयाकृष्ण चंद्र जोशी,अ0उ0नि0 जगदीश चंद्र पांडेय,अ0उ0नि0 अशोक कुमार, अ0उ0नि0 विपिन चंद्र जोशी अ0उ0नि0 वीरेंद्र सिंह रावत जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी ।
विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
